देश की खबरें | मंगलुरु के बंटवाल हत्याकांड में तीन गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 27 मई को बंटवाल ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरियाल गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मंगलुरु, 29 मई कर्नाटक पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 27 मई को बंटवाल ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरियाल गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बंटवाल पुलिस के अनुसार, अब्दुल रहमान और एक अन्य व्यक्ति कलंदर शफी पर कुरियाल गांव के एराकोडी इलाके में तलवार से हमला किया गया जिसमें रहमान की मौत हो गई जबकि शफी जख्मी है।

इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

घटना के बाद पांच जांच टीमें गठित की गईं और 29 मई को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में दीपक (21), प्रीतिवराज (21) और चिरंथन (19) शामिल हैं।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुका में 32 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने हत्या के इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और जब तक वह इस तरह की सांप्रदायिक गतिविधियों व हत्याओं की घटनाओं को रोक नहीं देते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

इस बीच कर्नाटक के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) आर. हितेंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ में पिछले एक माह में एक के बाद एक हुई तीन हत्याओं को बहुत गंभीरता से लिया है और क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस "अनेक बड़े कदम" उठाने की तैयारी में है।

हितेंद्र ने स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति की यहां समीक्षा करने के बाद बात कही।

अपर पुलिस महानिदेशक ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने 27 अप्रैल को कुडुपु में अशरफ की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या, उसके बाद एक मई को बाजपे में सुहास शेट्टी की सरेआम तलवार से हमला कर नृशंस हत्या और 27 मई को 32 वर्षीय अब्दुल रहमान की तलवार से वार कर हत्या को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा, "इन मामलों में नियमित कार्रवाई के अलावा कुछ असाधारण और महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मैंने दक्षिण कन्नड़ और इस सिलसिले में मंगलुरु पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।"

इससे पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड