देश की खबरें | दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में हुई लिफ्ट ऑपरेटर की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में हुई लिफ्ट ऑपरेटर की कथित हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में हुई लिफ्ट ऑपरेटर की कथित हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सुभाष (21), विवेक उर्फ राजा (23) और उत्तर प्रदेश के लोनी निवासी मनोज कुमार (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि लिफ्ट ऑपरेटर का काम करने वाले बिहार निवासी विकास कुमार (26) की सोमवार को पुल प्रह्लादपुर के बस स्टॉप के पास चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में घटना के तुरंत बाद एक संदिग्ध बाइक पर पुल प्रह्लादपुर की ओर जाता तथा दो अन्य शिव मंदिर की ओर भागते दिखे।

अधिकारी ने बताया कि इलाके के लगभग 300 से 350 सीसीटीवी को खंगाला गया। पाया कि वे तीनों शर्मा मार्केट स्थित एक होटल में दाखिल हुए थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सुभाष और मनोज हरिद्वार भागने वाले हैं और उप्र के बुलंदशहर के खुर्जा के लिए निकल चुके हैं। इसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों ने खुलासा किया कि विवेक जयुपर फरार हो चुका है। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि एमबी रोड पर एमसीडी शौचालय के नजदीक लिफ्ट के पास खड़े होने को लेकर सुभाष और लिफ्ट ऑपरेटर के बीच झड़प हुआ था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी का बदला लेने के लिए सुभाष ने अपने दोस्त मनोज और विवेक को भी मौके पर बुला लिया और लिफ्ट ऑपरेटर को चाकू से गोदकर फरार हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\