देश की खबरें | दिल्ली हवाईअड्डे पर 45 लाख रुपये की सोने की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने तस्करी कर लाए गए 45 लाख रुपये के सोने को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर(आईजीआईए) तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ जनवरी सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने तस्करी कर लाए गए 45 लाख रुपये के सोने को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर(आईजीआईए) तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार जेद्दा से पहुंचे दो लोगों को बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने रोककर जांच की।

बयान में कहा गया है कि अधिकारियों ने दोनों यात्रियों के पास से क्रमश: 497 और 503 ग्राम सोना बरामद किया।

बयान के अनुसार पूछताछ में एक यात्री ने दो जनवरी को अपनी पिछली यात्रा के दौरान 12 लाख रुपये के सोने की तस्करी की बात स्वीकार की है।

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्रियों से सोना लेने के लिए हवाईअड्डे के बाहर इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया।

बयान के अनुसार तीनों आरोपी राजस्थान के मूल निवासी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\