देश की खबरें | दिल्ली में बहनों पर गोली चलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दो बहनों पर कथित तौर पर हमला करने और गोली चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जून दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दो बहनों पर कथित तौर पर हमला करने और गोली चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रवि (22), हितेश (22) और आशीष (31) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी दोस्त हैं और उन्होंने पीड़ितों के भाई अमन उर्फ ​​रज्जी के साथ हुई गोलीबारी की घटना का बदला लेने के लिए पीड़ितों पर गोली चलाई।

पुलिस के अनुसार, रवि ने लगभग तीन महीने पहले द्वारका साउथ थाने में अमन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता महिला द्वारका सेक्टर सात में रहती है, जिसे एक जून को झगड़े के दौरान रवि ने गोली मार दी थी। उस समय उसके साथ उसकी बहन भी थी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहनों पर कथित तौर पर हमला किया और गोली चला दी, जिससे शिकायतकर्ता घायल हो गया।’’

अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान आशीष नामक एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया, जबकि रवि, हितेश और उसका एक अन्य साथी मोनू भागने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘तकनीकी जांच से पता चला कि रवि केवल ऐप के माध्यम से ही संवाद कर रहा था और रैंडम हॉटस्पॉट नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था। उसका अंतिम लोकेशन मनाली, हिमाचल प्रदेश में पाई गई थी।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मनाली भेजी गई, जहां उन्होंने आरोपियों की पहचान की और उनका पता लगाया। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला कि रवि और हितेश दिल्ली वापस जाने वाली बस में सवार हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि टीम ने हरियाणा के मुरथल में बस को रोका और दोनों को पकड़ लिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान रवि ने अवैध पिस्तौल से महिला पर गोली चलाने की बात स्वीकार की, जिसे बाद में उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दोस्त के घर से बरामद किया गया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस अब भी चौथे आरोपी मोनू की तलाश कर रही है, जो फरार है। उन्होंने बताया कि रवि पर हत्या के प्रयास समेत तीन अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े