देश की खबरें | दिल्ली में व्यक्ति के अपहरण और उससे मारपीट के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे पीटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी दिल्ली में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे पीटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों में से एक की बहन के साथ कथित संबंध के चलते इन तीन लोगों ने पीड़ित का अपहरण कर उसकी पिटाई की।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से तीन कारतूस के अलावा एक पिस्तौल और एक बंदूक बरामद की गई है और आरोपियों की पहचान अरुण (24), कमल (34) एवं अनुराग (23) के रूप में की गई है।

पीड़ित नवीन वसंत विहार का रहने वाला है। उसने बृहस्पतिवार को इस संबंध में शिकायत की।

शिकायत के अनुसार, नवीन अपने एक मित्र के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को मसूदपुर सामुदायिक केंद्र के निकट एक ऑटोरिक्शा का इंतजार कर रहा था, तभी पांच-छह लोग मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और लाठियों से उसकी कथित रूप से पिटाई की।

फिर वे नवीन को रात करीब डेढ़ बजे वसंत विहार के भंवर सिंह कैंप ले गए, जहां उन्होंने उसे फिर पीटा और मुनिरका में बस अड्डे पर फेंक दिया।

नवीन ने स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस को फोन किया और उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि आरोपियों को स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से पकड़ा गया।

कुसुमपुर पहाड़ी निवासी कमल ने खुलासा किया कि उसे पहले भी हथियार कानून, हत्या के प्रयास और डकैती के कई मामलों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह पहले किशोर गिरोह का सक्रिय सदस्य था।

मनोज ने बताया कि आरोपी को उसके एक सहयोगी ने बताया था कि नवीन के उसकी बहन के साथ संबंध हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी ने नवीन को सबक सिखाने की योजना बनाई और उस पर हमला किया।

पुलिस ने कहा कि शेष आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट