विदेश की खबरें | जॉर्ज फ्लॉयड की पीठ को घुटने से दबाने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी को साढ़े तीन साल की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्वेंग ने 25 मई 2020 को फ्लॉयड की पीठ को उस समय घुटने से दबाए रखा था, जब एक अन्य पुलिसकर्मी उसकी गर्दन पर अपना घुटना रखे हुए था। इस दौरान सांस लेने में तकलीफ होने और दम घुटने के कारण फ्लॉयड की मौत हो गई थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

क्वेंग ने 25 मई 2020 को फ्लॉयड की पीठ को उस समय घुटने से दबाए रखा था, जब एक अन्य पुलिसकर्मी उसकी गर्दन पर अपना घुटना रखे हुए था। इस दौरान सांस लेने में तकलीफ होने और दम घुटने के कारण फ्लॉयड की मौत हो गई थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

क्वेंग को अक्टूबर में सेकंड डिग्री हत्या के लिए उकसाने और उसमें सहयोग देने का दोषी करार दिया गया था। वह फ्लॉयड के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए पहले ही संघीय सजा काट रहा है। उसे ओहायो की एक जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

गौरतलब है कि 25 मई 2020 को पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन ने फ्लॉयड की गर्दन को करीब नौ मिनट तक अपने घुटने से दबाए रखा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।

मामले की सुनवाई के दौरान क्वेंग ने स्वीकार किया था कि उसने फ्लॉयड की पीठ को कसकर पकड़ रखा था और वह अपने अनुभव और पुलिस प्रशिक्षण की बदौलत जानता था कि हथकड़ी लगे व्यक्ति को इस स्थिति में पकड़े रहना उसके जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू