देश की खबरें | खुद को आध्यात्मिक गुरु का अनुयायी बता लोगों से ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में खुद को एक आध्यात्मिक गुरु का अनुयायी बता लोगों की परेशानी दूर करने का आश्वासन दे उन्हें ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में खुद को एक आध्यात्मिक गुरु का अनुयायी बता लोगों की परेशानी दूर करने का आश्वासन दे उन्हें ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रोहिणी दक्षिण पुलिस थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने कहा कि कुछ लोगों ने उसे ठगा और उसका कीमती सामान चोरी हो गया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि मंगलवार दोपहर को लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर उसके पास एक व्यक्ति किसी का पता पूछने आया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि तभी अचानक से एक महिला भी आई और उसने दावा किया कि वह व्यक्ति “राधा स्वामी” का अनुयायी है और समस्याओं का समाधान बताता है।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने उनकी बात पर विश्वास किया और वे उसे एक पार्क में ले गए जहां उसकी सोने की चूड़ियां, अंगूठी और कान की बाली उतरवा ली और गहने एक रुमाल में रख दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने रुमाल बदल दिया और जब महिला ने अगली सुबह रुमाल खोलकर देखा तो उसमें लोहे की चूड़ियां थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला से रुमाल तकिये के नीचे रखने और सुबह खोलने को कहा था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद दिल्ली निवासी लव कुमार (50) और आशु अरोड़ा (24) और पंजाब के लुधियाना की रहने वाली रजनी अरोड़ा (62) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने शुक्रवार को यह स्वीकार किया कि वे इसी तरह का अपराध गुरुग्राम में करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी लोगों को ठगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\