देश की खबरें | दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीन दिन में नौ ऐसे मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के चार निजी स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने गहन जांच के लिए परिसर तत्काल खाली करा लिए। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई दिल्ली के चार निजी स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने गहन जांच के लिए परिसर तत्काल खाली करा लिए। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल से बम रखे होने की धमकी दी गई है। इससे पहले पिछले दो दिन में स्कूलों में बम रखे होने की धमकी, जांच में झूठी साबित हुई है।

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल को सुबह साढ़े छह बजे, हौज खास स्थित मदर इंटरनेशनल को सुबह 8.12 बजे और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को सुबह 8.11 बजे धमकी भरा ईमेल मिला।

सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की यह धमकी 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार दी गई है। कुल मिलाकर दिल्ली के आठ स्कूलों को बम धमकी के नौ ईमेल प्राप्त हुए हैं।

इन स्कूलों में रात में भी रहने वाले कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और साइबर विशेषज्ञों की टीम स्कूलों में पहुंचीं और उन्होंने गहन तलाशी ली। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान