देश की खबरें | श्रीनगर में मुहर्रम के जुलूस में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को शहर के पारंपरिक मार्ग पर मुहर्रम का जुलूस निकाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, चार जुलाई जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को शहर के पारंपरिक मार्ग पर मुहर्रम का जुलूस निकाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। अधिकारियों ने इसके सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब प्रशासन ने मुहर्रम के जुलूस को शहर के बीचों-बीच पारंपरिक मार्ग से निकालने की अनुमति दी है।

जुलूस शुक्रवार को सुबह शहर के गुरु बाजार इलाके से शुरू हुआ और जहांगीर चौक और मौलाना आजाद रोड से होते हुए निर्धारित मार्ग से गुजरा। इसका समापन डलगेट पर हुआ।

अधिकारियों ने जुलूस निकालने के लिए सीमित समय दिया था ताकि सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो। इस कारण शुक्रवार सुबह हजारों की संख्या में शोक संतप्त लोग गुरु बाजार में एकत्र हुए।

अधिकारियों ने बताया कि यातायात विभाग ने परामर्श जारी करके लोगों को मुहर्रम जुलूस के मार्ग के संबंध में जानकारी दी थी।

कई स्थानों पर स्थानीय लोग जुलूस में शामिल लोगों को पानी पिलाते नजर आए, जबकि कुछ स्थानों पर गर्मी से राहत देने के लिए पानी का छिड़काव भी किया गया।

मुहर्रम इस्लामी कलैंडर का पहला महीना है और इसके आठवें दिन शिया समुदाय के लोग शोक मनाते हैं।

कश्मीर में आतंकवाद के पनपने के बाद इस जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था क्योंकि अधिकारियों को आशंका थी कि अलगाववादी इस विशाल जनसमूह का इस्तेमाल गलत मकसद से कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका