विदेश की खबरें | लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में हजारों लोगों ने महारानी के अंतिम दर्शन किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में हजारों लोगों ने बृहस्पतिवार को दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उनका पार्थिव शरीर ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित संसद भवन के वेस्टमिंस्टर हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 15 सितंबर ब्रिटेन में हजारों लोगों ने बृहस्पतिवार को दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उनका पार्थिव शरीर ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित संसद भवन के वेस्टमिंस्टर हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

ब्रिटेन में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली महारानी का पिछले हफ्ते स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके ताबूत को स्कॉटलैंड से सड़क और हवाई मार्ग के माध्यम से बकिंघम पैलेस लाया गया था।

महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनके बेटे राजकुमार विलियम तथा राजुकमार हैरी भी बुधवार को रस्मी यात्रा के दौरान मौजूद रहे और ताबूत के साथ चलते रहे। महारानी की अन्य संतानें- राजकुमारी एनी, राजकुमार एंड्रयू और राजकुमार एडवर्ड भी रस्मी यात्रा में शामिल थे। ताबूत को घोड़ों वाली तोपगाड़ी में रखा गया था और इसे मध्य लंदन की सड़कों से गुजारा गया, जहां हजारों शोक संतप्त लोग खड़े थे।

हीथ्रो हवाई अड्डे ने विमानों की आवाजाही के कार्यक्रम में यह सुनिश्चित करने के लिए बदलाव किया था कि 40 मिनट की यात्रा के दौरान शांति रहे। इस दौरान हाइड पार्क और बिग बेन से तोपों की सलामी दी गई।

ताबूत पर शाही ध्वज लिपटा हुआ है, जिसके ऊपर ताज रखा गया है।

कैंटरबरी के आर्कबिशप रेवरेंड जस्टिन वेल्बी ने बाइबल से उद्धृत किया, “तुम्हारा मन व्याकुल न हो: तुम परमेश्वर पर विश्वास करते हो, मुझ पर भी विश्वास करो। मेरे पिता के घर में कई भवन हैं : यदि ऐसा न होता तो मैं तुमसे कह देता।"

पारंपरिक ‘लाइंग-इन-स्टेट’ समारोह बुधवार शाम पांच बजे से शुरू हुआ। महारानी के अंतिम दर्शन के लिए करीब चार किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी हुई है।

डिजिटल, मीडिया और खेल विभाग (डीसीएमएस) के अनुसार, कतार को 16 किलोमीटर से अधिक नहीं होने दिया जाएगा और शोक संतप्त लोगों को आगाह किया गया है कि उन्हें वेस्टमिंस्टर हॉल तक पहुंचने में 30 घंटे तक का समय लग सकता है।

लोग सोमवार सुबह साढ़े छह बजे तक महारानी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे, जिसके बाद वेस्टमिंस्टर एबे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान