विदेश की खबरें | इराक में आशूरा के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच करबला में शिया समुदाय के हजारों लोग एकत्र हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह शिया समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रमों से एक है। समुदाय के लिए आशूरा का गहरा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। 680 ईस्वी में करबला की लड़ाई में इमाम हुसैन, उनके परिवार के सदस्यों और साथियों की शहादत के मौके पर यौम-ए-आशूरा मनाया जाता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह शिया समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रमों से एक है। समुदाय के लिए आशूरा का गहरा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। 680 ईस्वी में करबला की लड़ाई में इमाम हुसैन, उनके परिवार के सदस्यों और साथियों की शहादत के मौके पर यौम-ए-आशूरा मनाया जाता है।

इमाम हुसैन ने उमय्यद खिलाफत के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सुन्नी और शिया समुदाय के बीच मतभेद और गहरा गया था।

शियाओं के लिए यह दिन अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रतीक बन गया।

इजराइल-ईरान युद्ध, ईरान के सहयोगी सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को अपदस्थ किए जाने और लेबनान के शिया चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला की हत्या जैसे घटनाक्रमों के बाद, इस बार यौम-ए-आशूरा मनाया जा रहा है।

करबला की सड़कों पर लाल कालीन बिछाए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु इराक के प्रांतों और विदेश से आए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ईरान, खाड़ी देशों, लेबनान और पाकिस्तान से आए लोग शामिल हैं।

काले कपड़े पहने पुरुष, महिलाएं और बच्चे इमाम हुसैन और उनके भाई अब्बास की मजारों के आसपास एकत्र हुए और पारंपरिक तरीके से शोक मनाया।

हालांकि यह एक धार्मिक अवसर है, लेकिन कुछ प्रतिभागियों ने करबला की सड़कों पर चलते हुए इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए। कई बैनरों में ईरान समर्थित गुटों के प्रति समर्थन भी किया गया।

इराक के गृह मंत्री अब्दुल अमीर अल-शममारी शनिवार को करबला पहुंचे और ऑपरेशन कमान मुख्यालय में वरिष्ठ सुरक्षा व खुफिया अधिकारियों तथा ‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज’ के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की।

‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज’ शिया बहुल मिलिशिया संगठनों का एक गठबंधन है जो आधिकारिक तौर पर इराकी सेना के अधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\