विदेश की खबरें | शंघाई में ठीक हुए हजारों कोविड-19 मरीजों को दी गई छुट्टी, लेकिन नए मामले लगातार बढ़ रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में करीब 11 हजार मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है लेकिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे चीन की ‘शून्य कोविड’ मामलों की चर्चित नीति सवालों के घेरे में आ गई है।

बीजिंग, 10 अप्रैल कोविड-19 महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में करीब 11 हजार मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है लेकिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे चीन की ‘शून्य कोविड’ मामलों की चर्चित नीति सवालों के घेरे में आ गई है।

शंघाई जनस्वास्थ्य आयोग के वरिष्ठ अधिकारी वू कियानयू ने मीडिया से रविवार को कहा कि मरीजों को गृह पृथक-वास में रखा जाएगा तथा उन पर और नियंत्रण नहीं रखा जाएगा।

हांगकांग से प्रकाशित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी खबर में कहा कि क्षेत्र के संबंधित अधिकारी मरीजों को घर जाने की अनुमति देंगे और अधिकारियों को उनके स्वास्थ्य (गृह पृथक-वास के दौरान) पर नजर रखनी होगी।

खबर में कहा गया कि करीब 11 हजार मरीजों को छुट्टी दी गई है।

लेकिन राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए रविवार को बेचैनी की स्थिति रही क्योंकि शंघाई में एक दिन में संक्रमण के 24,944 नए मामले सामने आए जो लगातार नौवें दिन महामारी के मामलों का एक नया रिकॉर्ड है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार के मुताबिक, चीन की वाणिज्यिक और आर्थिक राजधानी शंघाई में महामारी की मौजूदा लहर के दौरान अब तक संक्रमण के 1,79,000 मामले आ चुके हैं। यह लहर मुख्यत: वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से आई है जिसकी शुरुआत एक मार्च को हुई थी।

खबरों के मुताबिक, करीब 5,400 संक्रमितों में हल्के लक्षण हैं जबकि अन्य बिना लक्षण वाले हैं। कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि की वजह से 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया जिसकी आलोचना हो रही है। अस्पतालों में बच्चों को उनके अभिभावकों से अलग करने और कई दिनों से अपार्टमेंट में बंद लोगों को भोजन वितरण को लेकर चीन सरकार की आलोचना हो रही है।

शंघाई से कार्य करने वाले वित्तीय सेवा समूह यी लांग कैपिटल के अध्यक्ष वांग फेंग ने कहा, ‘‘महामारी अब तक चरम पर नहीं पहुंची है तथा इस बात की चिंता है कि लॉकडाउन कुछ और हफ्ते रह सकता है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को क्षति हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\