देश की खबरें | स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों का साथ देने वाले आज देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं: शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों से हाथ मिलाने वाले देशद्रोही आज दूसरों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

बेंगलुरु, 15 अगस्त कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों से हाथ मिलाने वाले देशद्रोही आज दूसरों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

उन्होंने यहां पार्टी कार्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “हमें भेड़ की खाल में छिपे इन भेड़ियों से देश की रक्षा करने की जरूरत है। यह महत्वपूर्ण है कि हमें युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की भूमिका के बारे में शिक्षित करने की जरूरत है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 6.5 लाख से अधिक कांग्रेसियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज के कांग्रेसियों को अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “श्यामा प्रसाद मुखर्जी (भारतीय जनसंघ के संस्थापक) ने भारत छोड़ो आंदोलन को दबाने के लिए अंग्रेजों को एक पत्र लिखा था। उनके अनुयायी आज देश के लिए कांग्रेस के योगदान पर सवाल उठा रहे हैं। यह कांग्रेस ही थी जिसने राष्ट्रीय संपत्ति का निर्माण किया, जिसे आज भाजपा बेच रही है। भाजपा का देश के लिए क्या योगदान है? वे वही हैं जिन्होंने अंग्रेजों से हाथ मिलाया।”

शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ऐसी बातें फैलाई जा रही है कि नेहरू और अन्य लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं दिया।

उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि हम इससे लड़ें और देश को एकजुट करें।”

शिवकुमार ने कहा, “कांग्रेसियों ने ही देश के लिए बहुत कुछ त्याग किया। लेकिन जो लोग उस समय अंग्रेजों के अधीन थे, वे आज देशभक्ति का मुखौटा पहनकर देश को बर्बाद कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी