जरुरी जानकारी | भेदिया कारोबार की सूचना देने वालों को अब मिलेगा 10 करोड़ रुपये तक इनाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भेदिया कारोबार निषेध नियमन के तहत सूचना देने वालों के लिए इनाम राशि को बढ़ाकर अधिकतम 10 करोड़ रुपये कर दिया है।

नयी दिल्ली, 29 जून भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भेदिया कारोबार निषेध नियमन के तहत सूचना देने वालों के लिए इनाम राशि को बढ़ाकर अधिकतम 10 करोड़ रुपये कर दिया है।

सेबी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में सेबी (भेदिया कारोबार निषेध), नियमन-2015 में संशोधनों को मंजूरी दी गई।

इन संशोधनों के बाद सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए अधिकतम इनामी राशि एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी गई है।

बोर्ड की बैठक के बाद सेबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘यदि कुल इनामी राशि एक करोड़ रुपये से कम या उसके बराबर है, तो सेबी द्वारा इनाम अंतिम आदेश जारी होने के बाद दिया जाएगा।’’

बयान में कहा गया है कि यदि सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम की राशि एक करोड़ रुपये से अधिक है, तो सेबी द्वारा अंतिम आदेश जारी होने के बाद एक करोड़ रुपये का अंतरिम इनाम दिया जा सकता है।

नियामक शेयर बाजार में भेदिया कारोबार गतिविधियों पर अंकुश के लिए अपने प्रयासों को बढ़ा रहा है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू