देश की खबरें | जो एक महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते, वे आधी आबादी को क्या इज्जत देंगे: योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विधानसभा में राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि जो एक महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते, वे आधी आबादी को क्या इज्जत देंगे।

लखनऊ, 25 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विधानसभा में राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि जो एक महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते, वे आधी आबादी को क्या इज्जत देंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान सपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा, ‘‘जो लोग मातृ शक्ति की प्रतीक राज्यपाल महोदया का सम्मान नहीं कर सकते, उनसे प्रदेश की आधी आबादी के सम्मान की उम्मीद रखना बेमानी होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जिस प्रकार का आचरण किया वो सदन की गरिमा को तार-तार करने वाला था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई थी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राज्य में संवैधानिक प्रमुख सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के प्रति विपक्ष को सम्मान दिखाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मगर विपक्ष ने अपने अशिष्ट आचरण से सदन की गरिमा को तार-तार किया। उन्होंने कहा कि जब एक महिला राज्यपाल सदन को संबोधित कर रही हों, उस वक्त नारे लगाकर हम देश को क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो एक राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते हैं, उनसे कैसे उम्मीद की जाए कि वो आधी आबादी का सम्मान करेंगे।

योगी ने मातृ शक्ति के सशक्तिकरण को लेकर भी विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सदन में मातृ शक्ति की बात हो रही थी। उन्होंने कहा कि नेता विरोधी दल कह रहे थे कि कहां पर महिला ‘हेल्प डेस्क’ बना है। योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी 1537 थानों में और जीआरपी के थानों को मिलाएंगे तो 1584 थानों में महिला ‘हेल्प डेस्क’ की स्थापना हो चुकी है।

उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई गयी योजनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को लागू करने में प्रदेश नंबर वन है। सपा की सदस्य डॉक्टर रागिनी सोनकर समेत कई विपक्षी सदस्यों ने चर्चा के दौरान सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को ‘नंबर वन’ बताने वाले दावे को खारिज किया था। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को सरकार की राजनीतिक साख पर सवाल खड़ा किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 2014, 2017, 2019 और 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता ने हमें जनादेश दिया, यह हमारी 'राजनीतिक साख’ (पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी) का सबसे बड़ा उदाहरण है। देश-दुनिया से 33 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव हमारी ‘राजनीतिक साख’ पर मुहर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड