देश की खबरें | गुरुग्राम में लगी आग से सुरक्षित बचाए गए लोग कोरियाई एसोसिएशन से जुड़े थे : दूतावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया के दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि गुरुग्राम के एक फ्लैट में लगी आग से दमकलकर्मियों द्वारा सुरक्षित निकाले गए सात लोग कोरियाई एसोसिएशन से जुड़े थे।

गुरुग्राम (हरियाणा), आठ सितंबर दक्षिण कोरिया के दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि गुरुग्राम के एक फ्लैट में लगी आग से दमकलकर्मियों द्वारा सुरक्षित निकाले गए सात लोग कोरियाई एसोसिएशन से जुड़े थे।

इससे पहले, गुरुग्राम के एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया था कि बृहस्पतिवार दोपहर सेक्टर-28 स्थित एक अपार्टमेंट में लगी आग से सुरक्षित बचाए गए लोग दूतावास से जुड़े थे।

उन्होंने कहा था कि दो दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया था और आग पर लगभग एक घंटे में काबू पा लिया गया था। उन्होंने कहा था कि संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

उन्होंने बताया था कि पांच महिलाओं सहित सात लोगों को बचाने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म वाहन का उपयोग किया गया। अधिकारी ने एक व्यक्ति के हाथ में मामूली चोट आने की जानकारी दी थी।

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘करीब 15 मिनट में सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अनुवादक के मौके पर मौजूद नहीं होने के कारण हमारी टीम को इन लोगों से बात करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।’’

कोरियाई गणराज्य के दूतावास के प्रेस और संस्कृति विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में स्पष्ट किया कि आग में फंसे लोग दूतावास से नहीं थे।

बयान में कहा गया है, ‘‘बचाए गए लोग कोरियाई एसोसिएशन से जुड़े थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू