देश की खबरें | सत्ता से बेदखल किए गए लोग वापसी के लिए यात्रा निकाल रहे हैं: मोदी का राहुल पर तंज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है, वे अब सत्ता में आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।

सुरेंद्रनगर, 21 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है, वे अब सत्ता में आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।

चुनावी राज्य गुजरात के सुरेंद्रनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि कुछ लोग गुजरात में निर्मित नमक खाकर भी गुजरात को गाली देते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के कुल नमक उत्पादन का 80 प्रतिशत हिस्सा गुजरात में होता है।

मोदी ने कहा कि जिन लोगों को काफी समय पहले सत्ता से बेदखल कर दिया गया था, वे आज सत्ता में वापसी के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन वह ऐसे लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं जिन्होंने गुजरात में नर्मदा बांध परियोजना को 40 सालों तक रोके रखा। प्रधानमंत्री का इशारा नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता रही मेधा पाटकर की ओर था। पाटकर हाल ही में राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत बचाओ यात्रा में शामिल हुई थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चालीस सालों तक नर्मदा बांध परियोजना को रोकने वालों को गुजरात की जनता सबक सिखाकर रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में विकास पर चर्चा करने की बजाय विपक्षी कांग्रेस उन्हें ‘‘औकात’’ बताने का दावा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले भी कांग्रेस ने मेरे लिए ‘मौत का सौदागर’, ‘नीच आदमी’ और ‘नाली का कीड़ा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। अब चुनावों में विकास की बात ना करके कांग्रेस नेता मुझे औकात दिखा देने की बात करते हैं।’’

मोदी ने कहा कि उनकी कोई औकात नहीं हैं और सिर्फ एक जन सेवक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड