देश की खबरें | भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।

चंडीगढ़,15 मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में ‘‘प्रगति रैली’’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य की मंडियों में गेंहू की खरीद की प्रक्रिया को दस और दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। कुछ दिन पहले ही इन्हें बंद किया गया था।

खट्टर ने कहा, ‘‘ हम भ्रष्टाचार मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं....अगर कोई भी भ्रष्टाचार में शामिल हुआ तो मनोहर लाल (वह स्वयं) उसे रोकने के लिए उसके सामने होंगे।’

उन्होंने कहा, ‘‘ भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल,ये हमने कहा है।’’

राज्य की भाजपा-जननायक जनता पार्टी सरकार पर विपक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर बरसते हुए खट्टर ने कहा कि कांग्रेस अपने राज में भ्रष्टाचारियों के साथ सौदे करती थी और अब उनकी सरकार पर तोहमतें लगा रही है।

गेंहू के निर्यात पर प्रतिबंध के केन्द्र के निर्णय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ‘‘किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने देगी।’’

गेंहू खरीद की अवधि बढ़ाने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘ हमने हमारी मंडियों में गेंहू खरीद रोक दी थी लेकिन इन्हें दस दिन और खोला जाएगा और यह 25 मई तक चलेगा।’’

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में यह कदम उठाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\