ताजा खबरें | लड़ाई से भागने वाले देश का नेतृत्व करना चाहते हैं : राजनाथ का राहुल पर तंज

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेठी के बदले रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतरने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और उन्हें युद्ध के मैदान से भागने वाला व्यक्ति करार दिया।

रोहतक, तीन मई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेठी के बदले रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतरने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और उन्हें युद्ध के मैदान से भागने वाला व्यक्ति करार दिया।

सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने यहां एक सार्वजनिक सभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जैसे लोग देश का नेतृत्व करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई नेता चाहते थे कि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ें लेकिन उन्होंने भागने का विकल्प चुना।

सिंह ने कहा, ''मुझे चिंता है कि इस लड़ाई से भागने के बाद उन्हें कोई अन्य नाम दिया जा सकता है।''

लोकसभा में तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बाद राहुल गांधी 2019 में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हार गए थे। हालांकि, उन्होंने केरल के वायनाड सीट से जीत हासिल की थी।

सिंह ने पाकिस्तानी नेता चौधरी फवाद हुसैन द्वारा राहुल गांधी की प्रशंसा करने पर भी कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि विगत में हुसैन ने भारत में आतंकवादी हमलों का समर्थन किया था।

भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को निशाना बनाए जाने के संदर्भ में सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने संदेश दिया है कि वह सीमा के अंदर और बाहर अपने दुश्मनों को निशाना बना सकता है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी चाहते थे कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाना चाहिए और उसे राजनीति में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोगों को चुनाव में उनकी इच्छा पूरी करनी चाहिए और मुख्य विपक्षी दल को खत्म कर देना चाहिए।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत देश के रूप में उभरा है जिसकी आवाज सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

हरियाणा की सभी 10 सीट पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। पिछले चुनाव में राज्य की सभी सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

पिछले चुनाव (2019) में भाजपा की जीत से पहले, रोहतक लंबे समय से कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ रहा है। 2019 में भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने 'मोदी लहर' की मदद से उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को करीब 7,000 मतों के मामूली अंतर से हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी