देश की खबरें | किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले व धरना देने वालों की पहचान की जानी चाहिए: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले, रास्ता रोककर धरना देने वाले लोगों की पहचान की जानी चाहिए।

भिवानी, 24 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले, रास्ता रोककर धरना देने वाले लोगों की पहचान की जानी चाहिए।

खट्टर ने किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा यहां कि वर्तमान राज्य सरकार भी किसान हितैषी है और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा कृषि समुदाय का अहित किया है।

मुख्यमंत्री ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए 112 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं।

खट्टर ने भिवानी जिले के गांव सिंघानी में आयोजित अन्नदाता सम्मेलन में कहा, “वर्तमान राज्य सरकार भी किसान हितैषी है और किसान व कृषि हमारी नीतियों के सदैव केंद्रीय बिंदु रहे हैं। किसानों के लिए हमारी सरकार ने निरंतर कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। हमारी सरकार किसानों के हित में निर्णय लेती है।”

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, “कांग्रेस ने हमेशा किसानों को कमजोर करने का काम किया है और उन्हें हमेशा गुमराह कर उनका अहित किया है।”

उन्होंने कहा, “ चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे, हर समय किसानों के लिए सोचते थे। सबको पता है कि चौधरी चरण सिंह कांग्रेस में गए। वे आजादी के बाद 20 साल लगातार कांग्रेस की सरकार में रहे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “लेकिन किसानों को कांग्रेस ने हमेशा कमजोर करके रखा, उनको कभी आगे बढ़ने नहीं दिया। इसलिए 1967 में उन्होंने (चरण सिंह ने) कांग्रेस को छोड़ दिया और किसानों के हित के लिए नयी पार्टी बनाई।”

उन्होंने यह भी कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सभी सरकारी योजनाओं को छोटे और सीमांत किसानों के लाभ के लिए तैयार करने की वकालत की, जो उस समय कुल किसान आबादी का 51 प्रतिशत थे।

खट्टर ने कहा कि आज छोटे किसानों की संख्या 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जो एक विकट चुनौती है, जिसके लिए किसानों की आय बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ किसानों को जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए। जो लोग किसानों के साथ राजनीति करते हैं, उनको पहचाना जाना चाहिए, ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। ऐसे लोग जो हर जगह जाकर किसानों का नाम लेकर धरना देते हैं, रास्ते रोकते हैं, इनसे सावधान रहना है।”

उन्होंने कहा कि ड्रोन का उपयोग कर यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है जिससे महिलाओं को राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ड्रोन दीदी’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भारत रत्न पुरस्कार की तरह ही चौधरी चरण सिंह के नाम पर ‘‘किसान रत्न’’ पुरस्कार की स्थापना की जानी चाहिए।

वहीं, इस अवसर पर लोकसभा सदस्य और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री खट्टर के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट