देश की खबरें | इस वर्ष वार्षिक अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या तीन लाख के पार हुई : उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष वार्षिक अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या रविवार को तीन लाख का आंकड़ा पार कर गई।

श्रीनगर, 20 जुलाई जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष वार्षिक अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या रविवार को तीन लाख का आंकड़ा पार कर गई।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "बाबा अमरनाथ जी की कृपा से पवित्र तीर्थयात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या आज तीन लाख के आंकड़े को पार कर गई।"

सिन्हा ने कहा कि यह पवित्र यात्रा एक अत्यंत समृद्ध अनुभव है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "बाबा का आशीर्वाद सभी के लिए शांति, शक्ति और पूर्णता लेकर आए। हर हर महादेव!"

इससे पहले दिन में उपराज्यपाल ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में यात्रा के बालटाल आधार शिविर का दौरा किया और तीन जुलाई से शुरू हुई वार्षिक तीर्थयात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सिन्हा ने बालटाल अस्पताल का भी दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा मरीजों से बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात