खेल की खबरें | यह बेहद प्रतिस्पर्धी श्रृंखला होगी , भारत के खिलाफ श्रृंखला पर बोले कमिंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ बॉर्डर . गावस्कर ट्रॉफी काफी प्रतिस्पर्धी होने वाली है क्योंकि क्रिकेट के दोनों दिग्गज चार की बजाय पांच टेस्ट मैच खेलेंगे ।

पर्थ, 21 नवंबर आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ बॉर्डर . गावस्कर ट्रॉफी काफी प्रतिस्पर्धी होने वाली है क्योंकि क्रिकेट के दोनों दिग्गज चार की बजाय पांच टेस्ट मैच खेलेंगे ।

आस्ट्रेलिया की नजरें पिछली दो श्रृंखलाओं में मिली हार का बदला चुकता करने पर लगी होंगी ।

कमिंस ने पहले मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हमेशा से काफी चुनौतीपूर्ण होती है । पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला तो और भी प्रतिस्पर्धी होगी ।’’

आस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्वीकार किया कि उनकी टीम पर दबाव होगा जो भारत से पिछली चार टेस्ट श्रृंखलायें हार चुकी है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अपनी धरती पर खेलते समय हमेशा दबाव रहता है । भारत की टीम काफी प्रतिभाशाली है और यह अच्छी चुनौती होगी । लेकिन हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतना शानदार होगा । भारतीय टीम बहुत अच्छी है लेकिन हमारी तैयारी भी पक्की है ।’’

कमिंस ने यह भी कहा कि नये बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को डेविड वॉर्नर की नकल करने की बजाय अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा । वॉर्नर ने इस साल की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ली ।

कमिंस ने कहा ,‘‘ उसे अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा । डेविड वॉर्नर के जैसा खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिये । वह उसका खेल नहीं है । ’’

भारत के प्रतिभाशाली हरफनमौला और आईपीएल में सनराजइर्स हैदराबाद में अपने साथी खिलाड़ी नीतिश रेड्डी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ वह काफी प्रभावी खिलाड़ी है । सनराइजर्स के लिये ज्यादा गेंदबाजी नहीं की लेकिन वह गेंद को स्विंग कराने में माहिर है ।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड