देश की खबरें | यह दौर भी बीत जायेगा, मजबूत बने रहो : बाबर आजम ने किया कोहली का बचाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का बचाव किया है । कोहली इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी सस्ते में आउट हो गए ।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का बचाव किया है । कोहली इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी सस्ते में आउट हो गए ।

बाबर ने ट्विटर पर संदेश के जरिये कोहली का बचाव किया । उन्होंने लिखा ,‘‘ यह दौर भी बीत जायेगा । मजबूत बने रहो ।’’

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने दूसरे वनडे के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कोहली का बचाव किया था ।

रोहित ने कहा था ,‘‘ उसने इतने लंबे समय तक इतने सारे मैच खेले हैं । वह इतना महान बल्लेबाज है और उसे किसी तरह के आश्वासन की जरूरत नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने पहले भी कहा है कि फॉर्म ऊपर नीचे होता रहता है । यह हर क्रिकेटर के साथ होता है । महानतम क्रिकेटरों के कैरियर में भी उतार चढाव आये हैं ।’’

बटलर ने भी कोहली का बचाव करते हुए कहा ,‘‘ कोहली भी इंसान है और कुछ मैचों में उसका स्कोर खराब हो सकता है । वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक है । इतने साल से इतना शानदार खेल रहा है और सभी खिलाड़ियों के कैरियर में खराब दौर आता है । विरोधी कप्तान होने के नाते मैं इतना कह सकता हूं कि उसके जैसे खिलाड़ी को एक पारी की जरूरत है लेकिन उम्मीद है कि वह हमारे खिलाफ नहीं बनाये ।’’

कोहली इस साल खेले सात वनडे मैचों में 158 रन ही बना सके हैं जिनमें सिर्फ दो अर्धशतक है । वह आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर और इमामुल हक के बाद तीसरे स्थान पर हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन