देश की खबरें | राजस्थान में इस सीजन में अब तक सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से लगभग 85 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य के अधिकांश जिले 'असामान्य' या 'अधिक' वर्षा की श्रेणी में आ गए हैं।

जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से लगभग 85 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य के अधिकांश जिले 'असामान्य' या 'अधिक' वर्षा की श्रेणी में आ गए हैं।

राज्य जल संसाधन विभाग के अनुसार राज्य में एक जून से 29 जुलाई तक सामान्य औसत 202.51 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस बार 374.58 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो तुलनात्मक रूप से 84.96 प्रतिशत अधिक है।

मानसून की अच्छी बारिश के कारण इस बार राज्य को 'असामान्य' वर्षा श्रेणी में रखा गया है। इस श्रेणी में सामान्य से 60 प्रतिशत या उससे अधिक बारिश होती है।

राज्य के कुल 27 जिले इसी श्रेणी में आते हैं। इनमें अजमेर, अलवर, बालोतरा, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक शामिल हैं।

वहीं, राज्य के 14 जिलों को 'अधिक' बारिश वाली श्रेणी में रखा गया है। इस श्रेणी में सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश होती है। राज्य के इस श्रेणी वाले जिलों में बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, चूरू, डीग, डूंगरपुर, जैसलमेर, खेरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सलूंबर, सिरोही और उदयपुर है।

पिछले साल से तुलना की जाए तो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 20 जिलों में 'सामान्य', 10 में 'अधिक' तथा दो में 'असामान्य' श्रेणी की बारिश हुई थी जबकि नौ में 'कम' बारिश दर्ज की गई थी। इस साल अभी तक राज्य का कोई भी जिला 'सामान्य', 'कम' या 'अल्प' वर्षा की श्रेणी में नहीं आता है।

इसके अनुसार राजस्थान के 693 बांधों में से 241 पूरी तरह से भरे हुए हैं, 315 आंशिक रूप से भरे हुए हैं, जबकि 137 सूखे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\