ताजा खबरें | यह लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य, संविधान को बचाने के लिए है : कांग्रेस नेता

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश चोडनकर ने सोमवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य और देश में मौजूद संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है।

कोहिमा, 15 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश चोडनकर ने सोमवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य और देश में मौजूद संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

नगालैंड, मणिपुर, सिक्किम और त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी चोडनकर ने कहा, ‘‘यह चुनाव भारत के भविष्य, हमारे संविधान और हमारे उन मूल्यों की रक्षा के लिए है, जिन पर हम विश्वास करते हैं।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘देश का मूड बदल रहा है और लोग अब नरेन्द्र मोदी के ‘अच्छे दिन’ और झूठे वादों और गारंटी पर विश्वास नहीं कर रहे हैं।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि नगालैंड के लोग ‘इंडिया’ गठबंधन को वोट देंगे।

चोडनकर ने कहा कि चुनाव बाद ‘इंडिया’ गठबंधन केंद्र में अपनी सरकार बनाएगा और नगालैंड की जनता कांग्रेस उम्मीदवार एस. एस. जमीर को अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को दीमापुर में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\