खेल की खबरें | यह आदर्श स्थिति नहीं है, टेस्ट क्रिकेट का भविष्य प्रशासकों के हाथ में है: एल्गर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डीन एल्गर ने अपने अंतिम टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यहां क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के एक अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल) कप्तान के नेतृत्व में न्यूजीलैंड दौरे पर तीसरी श्रेणी की टीम भेजने पर नाराजगी व्यक्त की।

केपटाउन, दो जनवरी डीन एल्गर ने अपने अंतिम टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यहां क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के एक अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल) कप्तान के नेतृत्व में न्यूजीलैंड दौरे पर तीसरी श्रेणी की टीम भेजने पर नाराजगी व्यक्त की।

भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच एल्गर का आखिरी टेस्ट होगा। इस मैच में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने एसए20 की खातिर टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देने के बारे में कहा कि यह आदर्श स्थिति नहीं है।

एल्गर ने कहा,‘‘मेरा अब भी मानना है कि टेस्ट क्रिकेट का भविष्य होगा और ड्रेसिंग रूम में युवा खिलाड़ियों से बातचीत करने पर पता चलता है कि वह भी इसी प्रारूप को प्राथमिकता देते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘क्रिकेट बिरादरी के नजरिए से यह स्थिति आदर्श नहीं है और मैं टेस्ट क्रिकेट को किस नजरिए से देखता हूं इस पर चर्चा करना न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम के लिए आदर्श नहीं हो सकती है।’’

नील ब्रांड न्यूजीलैंड के दौरे में टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने शीर्ष खिलाड़ियों को एसए20 लीग में खेलने की अनुमति देकर न्यूजीलैंड के दौरे के लिए तीसरी श्रेणी की टेस्ट टीम का चयन किया है जिसमें सात खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

एसए20 की फ्रेंचाइजी टीमों का स्वामित्व आईपीएल टीम के मालिकों के पास है तथा फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्राथमिकता देने के फैसले की विश्व क्रिकेट में कड़ी आलोचना हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\