देश की खबरें | यह हमारे लिये बहुत बड़ा क्षण है, रहाणे ने टीम के साथी खिलाड़ियों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया में पिछड़ने के बाद भारत को शानदार वापसी कराकर टेस्ट श्रृंखला में जीत दिलाने के बाद कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ‘एक इकाई’ के रूप में टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनके खिलाड़ियों के लिये ‘‘बहुत, बहुत बड़ा क्षण’’ है।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी आस्ट्रेलिया में पिछड़ने के बाद भारत को शानदार वापसी कराकर टेस्ट श्रृंखला में जीत दिलाने के बाद कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ‘एक इकाई’ के रूप में टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनके खिलाड़ियों के लिये ‘‘बहुत, बहुत बड़ा क्षण’’ है।

एडीलेड में शुरूआती मुकाबले में 36 रन के न्यूनतम स्कोर पर सिमटने के बाद भारत ने यादगार वापसी करते हुए ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट में जीत हासिल कर टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

ब्रिसबेन में मिली जीत के बाद रहाणे ने टीम के साथी खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में कहा, ‘‘यह हमारे लिये बहुत, बहुत बड़ा क्षण है। एडीलेड में जो कुछ हुआ, उसके बाद जिस तरह से हमने मेलबर्न के बाद वापसी की, उसे देखना सचमुच शानदार था। यह सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों का प्रयास नहीं था, बल्कि हर किसी ने प्रयास किया। ’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इस वीडियो को शेयर किया। विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की शानदार अगुआई करने वाले रहाणे ने कहा, ‘‘इन सभी तीन मैचों में, हर किसी ने योगदान दिया। यह देखना वास्तव में काफी अच्छा था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यहां जीत के साथ मैच खत्म किया। यह बहुत, बहुत अच्छा है। ’’

एडीलेड में आस्ट्रेलिया ने ढाई दिन के अंदर मैच जीत लिया और भारत ने वापसी करते हुए मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में जीत हासिल की जिसमें रहाणे ने शानदार शतक जड़ा।

मेलबर्न में श्रृंखला बराबर करने के बाद भारत सिडनी में तीसरा टेस्ट यादगार ड्रा कराने में सफल रहा और फिर गाबा में टीम ने चौथे टेस्ट में तीन विकेट से जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट