पाकिस्तान के इस पूर्व गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट करना आसान

आमिर ने कहा, कोहली और रोहित को गेंदबाजी करना उतना मुश्किल नहीं है. वास्तव में, मुझे रोहित को गेंदबाजी करना आसान लगता है. मुझे लगता है कि मैं उन्हें दोनों तरह से आउट कर सकता हूं. वह बाएं से इन-स्विंगर के खिलाफ संघर्ष करते है. मैं कह सकता हूं कि मुझे विराट को गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल लगता है क्योंकि वह दबाव की स्थितियों में आनंद लेते है.

मोहम्मद आमिर (Photo Credits: Getty Images)

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने कहा है कि भारत के दो दिग्गजों-विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आउट करना फिर भी आसान है लेकिन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) उनकी नजर में सबसे कठिन बल्लेबाज हैं. टीम प्रबंधन के साथ मतभेदों के बाद दिसंबर 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास लेने वाले आमिर 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) फाइनल में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों में से एक थे. आमिर ने कोहली और शर्मा दोनों को जल्दी आउट किया था. पाकिस्तान ने वह मैच जीतते हुए पहली बार चैम्पियंस ट्राफी का ताज पहना था. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने की Virat Kohli की तारीफ, कहा- कोहली की फिटनेस उनके शानदार प्रदर्शन का राज

आमिर ने कहा, कोहली और रोहित को गेंदबाजी करना उतना मुश्किल नहीं है. वास्तव में, मुझे रोहित को गेंदबाजी करना आसान लगता है. मुझे लगता है कि मैं उन्हें दोनों तरह से आउट कर सकता हूं. वह बाएं से इन-स्विंगर के खिलाफ संघर्ष करते है. मैं कह सकता हूं कि मुझे विराट को गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल लगता है क्योंकि वह दबाव की स्थितियों में आनंद लेते है. वैसे अगर दोनों की बात की जाए तो मुझे इनके खिलाफ गेंदबाजी करने में कभी मुश्किल नहीं हुई है.

पिछले दशक की शुरूआत में मैच फिक्सिंग के लिए पांच साल का निलंबन झेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ अपनी अलग तकनीक के कारण गेंदबाजों के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज हैं.

आमिर ने स्मिथ की तकनीक को समझाने से पहले कहा, मुझे स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगता है। क्योंकि उनकी तकनीक (समझने के लिए) बहुत मुश्किल है. वह इस तरह के कोण में खड़ा होते हैं कि आपको समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंदबाजी करनी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप में भारत और थाईलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: महिला एशिया कप में आज भारत और थाईलैंड के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें