खेल की खबरें | वॉर्न के वीडियो देखकर स्पिन गेंदबाजी के गुर सीखे नगालैंड के इस ‘एकलव्य’ ने, नजरें आईपीएल पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शेन वॉर्न की गेंदबाजी के वीडियो देखकर फिरकी के गुर सीखने वाले नगालैंड के 16 वर्ष के लेग स्पिनर खरीवित्सो केनसे की नजरें 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में सभी टीमों का ध्यान खींचने पर लगी है ।

कोलकाता, 15 फरवरी शेन वॉर्न की गेंदबाजी के वीडियो देखकर फिरकी के गुर सीखने वाले नगालैंड के 16 वर्ष के लेग स्पिनर खरीवित्सो केनसे की नजरें 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में सभी टीमों का ध्यान खींचने पर लगी है ।

दीमापुर के करीब सोविमा गांव में एक कारपेंटर के सात बच्चों में पांचवें नंबर के बेटे केनसे का कहना है कि वह अपने आप क्रिकेटर बना और टीवी पर वॉर्न की गेंदबाजी देखकर अपने हुनर को निखारा ।

आईपीएल नीलामी में उसकी बेसप्राइज 20 लाख रूपये है और सुना है कि मुंबई इंडियंस तथा राजस्थान रॉयल्स दोनों की उसमें दिलचस्पी है ।छह मार्च को 17 वर्ष के होने जा रहे केनसे नीलामी में शामिल 292 खिलाड़ियों में से है ।

उन्होंने चेन्नई से पीटीआई से बातचीत में कहा ,‘‘पहले मैं आफ स्पिन डालता था लेकिन मेरी ऊंगलियों में दर्द हो जाता था । फिर मैने लेग स्पिन डालना शुरू किया । मेरे पास कोई कोच नहीं था तो मैने टीवी और फोन पर वॉर्न के वीडियो देखने शुरू किये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह जिस तरह से गेंद को टर्न कराते हैं, वह मुझे बहुत पसंद है । मैने लेग स्पिन अपने आप सीखी है । एक सर अंडर 16 क्रिकेट में मेरा मार्गदर्शन करते थे ।’’

विजय हजारे ट्रॉफी में नगालैंड के लिये खेल रहे केनसे ने अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिये प्रदेश के लिये क्रिकेट में पदार्पण किया ।

उन्होंने चार मैचों में सात विकेट लिये और मिजोरम के खिलाफ तीन विकेट चटकाये । राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने पिछले महीने उन्हें ट्रायल के लिये बुलाया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू