देश की खबरें | नांगलोई और अलीपुर गोलीबारी की घटनाओं में शामिल तीसरा शूटर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में नांगलोई और अलीपुर इलाकों में चार नवंबर को हुई गोलीबारी की घटनाओं में कथित रूप से शामिल एक शूटर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में नांगलोई और अलीपुर इलाकों में चार नवंबर को हुई गोलीबारी की घटनाओं में कथित रूप से शामिल एक शूटर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रामनिवास उर्फ ​​मोगली को शाहबाद डेयरी इलाके के पास से एक मामूली मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। वह उन तीन लोगों में शामिल है जिन्होंने जबरन वसूली के लिए नांगलोई और अलीपुर में एक शोरूम तथा एक कार्यालय के बाहर गोलीबारी की थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "उसका (रामनिवास) अस्पताल में इलाज हो रहा है।"

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक मोटरसाइकिल और दो हथियार जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर खेड़ा नहर के पास जाल बिछाया गया। जैसे ही रामनिवास मोटरसाइकिल पर आया, पुलिस टीम ने सड़क पर नाकाबंदी करके उसे रोकने की कोशिश की जिसके बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल पर से उसका नियंत्रण खो गया।

उन्होंने बताया "आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाईं जिसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक गोली उसके बाएं पैर में जा लगी जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।"

दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव के निवासी रामनिवास पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें नांगलोई और अलीपुर इलाकों में गोलीबारी करना भी शामिल है। दोनों ही घटनाएं तीन घंटे के भीतर हुईं।

रामनिवास और अन्य दो आरोपियों ने जबरन वसूली की योजना के तहत गोलियां चलाईं। उन्होंने नांगलोई स्थित शोरूम में एक नोट भी छोड़ा, जिस पर गैंगस्टर जतिंदर मान उर्फ ​​गोगी और कुलदीप फज्जे के नाम लिखे थे।

घटना के सीसीटीवी कैमरा फुटेज में तीन नकाबपोश दोपहिया वाहन पर सवार होकर नांगलोई स्थित शोरूम में आते, घुसते और हवा में गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।

रामनिवास के दो अन्य साथियों आकाश राठौर और एक किशोर को अपराध शाखा ने छह नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी