देश की खबरें | ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के कारण चीजें मुश्किल हो रही है: पंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ नियम को लेकर चिंता जाहिर करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये। दिल्ली की टीम लगातार दो मैचों बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद बहुत कम अंतर से जीत दर्ज कर सकी

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ नियम को लेकर चिंता जाहिर करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये। दिल्ली की टीम लगातार दो मैचों बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद बहुत कम अंतर से जीत दर्ज कर सकी

टीम ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को चार रन से हराने के बाद शनिवार को मुंबई इंडियंस को 10 रन से शिकस्त दी। दिल्ली ने चार विकेट पर 257 रन का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस जीत के करीब पहुंच गयी थी।

तिलक वर्मा की 32 गेंद में 63 रन की पारी से मुंबई ने नौ विकेट पर 247 रन बनाये।

पंत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘हम 250 से ज्यादा रन बनाकर काफी खुश थे, लेकिन इंपैक्ट प्लेयर नियम के कारण इस तरह के स्कोर का भी बचाव करना मुश्किल होता जा रहा है।’’

कप्तान ने जैक फ्रेसर मैकगुर्क की तारीफ की जिन्होंने 27 गेंद में 84 रन रन की पारी खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी।

पंत ने कहा, ‘‘वह पहले दिन से ही अद्भुत रहा है और आप एक युवा खिलाड़ी से यही चाहते हैं। वह हर मैच के साथ बेहतर होता जा रहा है।’’

इस हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कागार पर पहुंचे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम में मैच की परिस्थितियों को समझने के बारे में बात की। उन्होंने टीम के बायें हाथ के बल्लेबाजों (वर्मा और नेहाल वढेरा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज के खिलाफ इन बल्लेबाजों को और रन बनाने चाहिये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने लक्ष्य का पीछा करने को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाया था। हम बीच के ओवरों में कुछ और मौके ले सकते थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज शायद अक्षर (पटेल) के खिलाफ कुछ और बड़े शॉट खेल सकते थे।  हम खेल जागरूकता के मामले में चूक गए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\