देश की खबरें | रहाणे पर कप्तानी का कोई दबाव नहीं होगा : गावस्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट में अगर अजिंक्य रहाणे को भारत की कप्तानी दी जाती है तो उस पर कोई दबाव नहीं होगा ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट में अगर अजिंक्य रहाणे को भारत की कप्तानी दी जाती है तो उस पर कोई दबाव नहीं होगा ।

कोहली एडीलेड में होने वाले पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट आयेंगे । बाकी तीन टेस्ट में रहाणे को कप्तानी दिये जाने की संभावना है ।

यह भी पढ़े | RRB Recruitment Exam 2020: आरआरबी भर्ती के लिए आईसोलेटेड और मिनिस्ट्रियल क्लास परीक्षा कल से शुरू, यहां पढ़ें एसओपी और दिशानिर्देश.

गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम ‘गेम प्लान’ में कहा ,‘‘ अजिंक्य रहाणे पर कोई दबाव नहीं है क्योंकि उसने दो बार भारत की कप्तानी की और दोनों बार विजयी रहा । आस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में उसकी कप्तानी में भारत जीता और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ भी जीत दर्ज की ।’

उन्होंने कहा ,‘‘ जहां तक उसकी कप्तानी का सवाल है तो कोई दबाव नहीं होगा क्योंकि उसे पता है कि अगले तीन टेस्ट मैचों के लिये वह कार्यवाहक कप्तान ही होगा ।’’

यह भी पढ़े | Shakti Bill: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने पेश किया ‘शक्ति बिल’, महिलाओं-बच्चों के खिलाफ अपराध पर है मौत की सजा का प्रावधान.

गावस्कर ने कहा ,‘‘ इसलिये मुझे नहीं लगता कि कप्तानी को लेकर वह ज्यादा सोच रहा होगा ।’’

रहाणे ने दोनों अभ्यास मैचों में भारत की कप्तानी की जो ड्रॉ रहे ।

गावस्कर ने कहा ,‘‘ वह उतनी ही ईमानदारी से कप्तानी करेगा, जैसे बल्लेबाजी करता है । वह क्रीज पर पुजारा को विरोधी पर दबाव बनाने का मौका देगा और खुद उसका साथ देगा ।’’

पुजारा 2018 . 19 में खेली गई श्रृंखला में 521 रन बनाकर ‘ प्लेयर आफ द सीरिज’ थे । भारत ने वह श्रृंखला 2 . 1 से जीती थी । गावस्कर का मानना है कि भारत को अगर आगामी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना है तो पुजारा को लंबी पारियां खेलनी होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आगे 20 दिन के टेस्ट क्रिकेट में से मैं चाहूंगा कि वह 15 दिन बल्लेबाजी करे । वह मानसिक रूप से इतना मजबूत है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसने किसी और प्रारूप में खेला है या नहीं ।’’

आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी पुजारा की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ उसने हमें बहुत परेशान किया । हम ऐसी पीढी में हैं जहां खिलाड़ी की उसके स्ट्रोक्स और स्ट्राइक रेट के लिये तारीफ करते हैं । वह उन खिलाड़ियों में से है जिसका टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 45 के करीब है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड