देश की खबरें | बिजली की कटौती और ज्यादा नहीं होगी : पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कोयले की कमी के कारण पैदा हुए बिजली संकट के बाद राज्य में चल रही बिजली कटौती पर कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि कोई बहुत भारी संकट नहीं आयेगा और बिजली की कटौती और ज्यादा नहीं होगी।

जयपुर, 11 अक्टूबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कोयले की कमी के कारण पैदा हुए बिजली संकट के बाद राज्य में चल रही बिजली कटौती पर कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि कोई बहुत भारी संकट नहीं आयेगा और बिजली की कटौती और ज्यादा नहीं होगी।

पायलट ने सोमवार को टोंक के अरनियामाल गांव में ‘प्रशासन गांवों के संग’ अभियान के तहत आयोजित शिविर में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बिजली के संकट में केन्द्र सरकार भी पूरा सहयोग नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा, “चाहे राजस्थान सरकार हो, दिल्ली सरकार या अन्य राज्य, वो कई दिनों से कह रहे है कि ऐसा न हो कि बहुत बड़ा संकट पैदा हो जाये... इसलिये समय रहते हुए हम लोगों ने केन्द्र सरकार को सचेत किया था और वहां से कितना कोल (कोयला) मिल पायेगा.. नहीं मिल पायेगा यह उन पर निर्भर करता है...लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि कोई बहुत भारी संकट नहीं आयेगा और बिजली की कटौती और ज्यादा नहीं होगी।”

जिले में डीएपी खाद की कमी पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिले में खाद की कमी को पूरा कर लिया जायेगा।

उन्होंने लाभार्थियों को आबादी पट्टा, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, रोजगार कार्ड, रोडवेज बस के कार्ड वितरित किये एवं आमजन की समस्या सुनीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड