देश की खबरें | पश्चिम तट में नौ जुलाई से वर्षा गतिविधि में होगी बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि जैसा कि मॉडलों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के फिर से जोर पकड़ने का अनुमान लगाया गया है, पश्चिमी तट में बारिश की तीव्रता 9 जुलाई से बढ़ने की संभावना है।

नयी दिल्ली, छह जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि जैसा कि मॉडलों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के फिर से जोर पकड़ने का अनुमान लगाया गया है, पश्चिमी तट में बारिश की तीव्रता 9 जुलाई से बढ़ने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की तीव्रता 9 जुलाई तक कम होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘अरब सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून के मजबूत होने के कारण, 9 जुलाई से पश्चिमी तट पर बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 9 जुलाई से भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।’’

विभाग ने कहा कि वहीं, 8 जुलाई से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के फिर से जोर पकड़ने के कारण, 9 जुलाई से पूर्वोत्तर भारत (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में बारिश की तीव्रता और वितरण में कमी आने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नम पूर्वी हवाओं के 8 जुलाई से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे आगे बढ़ने की संभावना है। इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए उत्तर-पश्चिम भारत में फैलने की संभावना है। तदनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ और हिस्सों में 10 जुलाई के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है।

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंचने के बाद, मानसून रुक गया और आगे नहीं बढ़ा। इसे अभी पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को कवर करना बाकी है।

मध्य भारत (मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़) में छिटपुट से भारी वर्षा के साथ ही 8 जुलाई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि उत्तराखंड में 8 जुलाई से, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई से और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर 10 जुलाई से भारी बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट