देश की खबरें | संप्रग शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार से संबंधित मुकदमों में ‘अत्यधिक देरी’ हुई: स्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के कई मामलों के मुकदमों में ‘‘अत्यधिक एवं अकथनीय’’ देरी हुई है।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के कई मामलों के मुकदमों में ‘‘अत्यधिक एवं अकथनीय’’ देरी हुई है।
स्वामी ने यह भी कहा कि इन मामलों में अभियोजकों में ‘‘उत्साह की कमी’’ है।
उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ नि: संदेह भ्रष्टाचार के कई मामलों के अभियोजन में सरकार की ओर से बहुत अधिक एवं अकथनीय देरी हुई और यह भ्रष्टाचार केंद्र में संप्रग सरकार के रहने के दौरान हुआ।’’
खासकर टूजी, एयसेल-मैक्सिस, नेशनल हेराल्ड, जिनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सोनिया गांधी पर आरोप हैं, का जिक्र करते हुए स्वामी ने कहा कि इन मामलों में अंतिम निष्कर्ष या दोषसिद्धि तक नहीं पहुंचा जा सका है।
उन्होंने कहा,‘‘ पिछले सात साल में इन मामलों में अंतिम निष्कर्ष या दोषसिद्धि नहीं हुई जिसकी स्पष्ट वजह अभियोजकों में उत्साह की कमी है।’’
स्वामी ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने वाली भाजपा की छवि इस देरी से धूमिल हो रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)