देश की खबरें | नूंह में तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी नहीं थी : गृह मंत्री विज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नूंह जिले में धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में उनके पास कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। 31 जुलाई को इस शोभायात्रा पर हमला हुआ था।

चंडीगढ़, पांच अगस्त हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नूंह जिले में धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में उनके पास कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। 31 जुलाई को इस शोभायात्रा पर हमला हुआ था।

विज ने नूंह में भड़की हिंसा से संबंधित सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक से पूछा। उन्होंने भी यह कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।’’

विज ने कहा, ‘‘पता नहीं यह (खुफिया जानकारी) किसी के पास थी या नहीं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कम से कम मुझे तो इसके बारे में पता नहीं था।’’

इस बारे में एक टीवी चैनल ने सीआईडी के एक निरीक्षक का ‘स्टिंग’ प्रसारित किया है, जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया है कि अधिकारियों को मुस्लिम बहुल जिले नूंह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा के दौरान तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में जानकारी थी। इस ‘स्टिंग’ की ओर इशारा करते हुए विज ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है और इसकी जांच होनी चाहिए कि निरीक्षक ने वह खुफिया जानकारी किसके साथ साझा की थी।

मंत्री ने पूछा, ‘‘अगर उनके पास जानकारी थी, तो उन्होंने यह किसके साथ साझा की।’’

विज ने कहा कि उन्होंने वीडियो को विश्लेषण के लिए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजा है।

राज्य का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अधीन आता है।

नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर भीड़ के हमला करने के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई।

विज ने कहा कि सांप्रदायिक झड़पों के संबंध में अब तक कुल 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है तथा 104 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

नूंह में हिंसा भड़काने में पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की भूमिका संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछने पर गृह मंत्री विज ने कहा कि ये सभी तथ्य पुलिस की जानकारी में हैं और इसकी जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद निष्कर्ष साझा किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\