देश की खबरें | पटना में विपक्षी दलों की बैठक में ‘प्रधानमंत्री पद’ पर कोई चर्चा नहीं हुई: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पटना में पिछले सप्ताह हुई विपक्षी दलों की बैठक में ‘प्रधानमंत्री पद’ को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

पुणे, 26 जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पटना में पिछले सप्ताह हुई विपक्षी दलों की बैठक में ‘प्रधानमंत्री पद’ को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

पवार ने बारामती में संवाददाताओं से कहा कि बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और कुछ स्थानों पर ‘जानबूझकर सांप्रदायिक तत्वों को उकसाने की कोशिशों’ जैसे मुद्दों पर बात हुई।

उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक की आलोचना करने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा।

पवार ने कहा कि भाजपा इस बैठक को लेकर क्यों चिंतित है, उनमें राजनीतिक परिपक्वता की कमी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में एक दर्जन से अधिक दलों के 32 से अधिक नेताओं ने भाग लिया और 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलकर भाजपा का मुकाबला करने का संकल्प लिया।

जब पवार से पूछा गया कि इस तरह की आलोचनात्मक टिप्पणियां की जा रही हैं कि बैठक में ‘‘प्रधानमंत्री पद के 19 दावेदार’’ साथ में बैठे थे, तो राकांपा नेता ने इसे ‘बचकाना बयान’ कहकर खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में प्रधानमंत्री पद पर कोई चर्चा नहीं हुई। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर बातचीत हुई। कुछ स्थानों पर सांप्रदायिक ताकतों को उकसाने की जानबूझकर की जा रही कोशिशों पर चर्चा हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात पर भी चर्चा हुई कि सत्ता में बैठे भाजपा के लोगों द्वारा किस तरह समुदायों के बीच दरार पैदा की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच दरार पैदा करना किसी भी समाज के लिए नुकसानदेह है और बैठक में इस बारे में बातचीत हुई कि इस तरह की चीजों को कैसे नियंत्रित किया जाए।

पवार ने कहा कि वह उन तथाकथित नेताओं के बयान पढ़ रहे हैं जिन्होंने पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर टिप्पणी की हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में बैठक (विपक्षी दलों की) आयोजित करने के लिए अनुमति क्यों नहीं है? भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मुझे उनका नाम याद नहीं है, उन्होंने कहा कि बैठक करने की क्या जरूरत थी। मैंने उनका बयान पढ़ा कि वह मुंबई में बैठक बुला रहे हैं। आप (भाजपा) बैठक आयोजित कर सकते हैं और हम आयोजित करें तो आप क्यों चिंतित होते हैं?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\