देश की खबरें | पुडुचेरी में आईएमएफएल लाइसेंस देने में भ्रष्टाचार हुआ, न्यायिक जांच हो: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पुडुचेरी इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि इस केंद्रशासित प्रदेश में भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के लाइसेंस देने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत ली गई है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई कांग्रेस की पुडुचेरी इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि इस केंद्रशासित प्रदेश में भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के लाइसेंस देने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत ली गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायणसामी ने यह भी कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

उनके द्वारा यहां लगाए गए आरोप पर फिलहाल पुडुचेरी सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नारायणसामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री एन रंगासामी के नेतृत्व में कैबिनेट ने छह आईएमएफएल लाइसेंस को मंज़ूरी दी थी। विधानसभा में भाजपा के एक मौजूदा विधायक ने कहा है कि उन छह लाइसेंस के लिए 10-10 करोड़ रुपये उच्च अधिकारियों को दिए गए थे। यह बात विधानसभा में रिकॉर्ड में दर्ज है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पुडुचेरी इकाई ने उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन से मुलाकात कर मांग की थी कि पानी की खपत करने वाले उद्योगों को लाइसेंस नहीं दिए जाने चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘सत्ता में बैठे लोगों को प्रत्येक लाइसेंस के लिए 15 करोड़ रुपये से अधिक दिया गया है। हम इसकी सीबीआई जांच चाहते हैं, लेकिन उपराज्यपाल हमारे अनुरोध पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पुडुचेरी का लोक निर्माण विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

नारायणसामी ने दावा किया, ‘‘भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा सरकार नंबर वन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि भारत की माननीय राष्ट्रपति निष्पक्ष न्यायिक जांच का आदेश दें। अन्यथा, हम पुडुचेरी में सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\