देश की खबरें | रेलवे, रक्षा जैसे क्षेत्रों में राजनीति नहीं होनी चाहिए: अश्विनी वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल दुर्घटनाओं को लेकर राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सेवा देश की जीवन रेखा है और इसे लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप नहीं होने चाहिए।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त रेल दुर्घटनाओं को लेकर राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सेवा देश की जीवन रेखा है और इसे लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप नहीं होने चाहिए।

वैष्णव ने कहा कि कुछ घटनाओं में परेशान करने वाले कुछ तथ्य सामने आए हैं लेकिन रेलवे प्रत्येक घटना की विस्तृत जांच कर रहा है।

उन्होंने रेलवे पटरियों पर पत्थर और रॉड जैसी वस्तुएं रखे जाने से रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की घटनाओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में ये बात कही।

वैष्णव ने कहा, ‘‘कुछ घटनाओं में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो परेशान करने वाले हैं और इन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।’’

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में रेल मंत्री ने कहा, ‘‘रेलवे और रक्षा ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। मेरा मानना ​​है कि रेलवे को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।’’

वैष्णव ने कहा कि रेलवे देश की जीवन रेखा है और अगर कुछ भी नकारात्मक होता है तो यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए कि ट्रेन सेवाओं का संचालन कुशलता से हो।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे ने पिछले एक वर्ष के दौरान मौजूदा नेटवर्क में 5,300 किलोमीटर रेलवे लाइन जोड़ी हैं।

वैष्णव ने कहा, ‘‘दस वर्ष पहले रेलवे में निर्माण की औसत गति चार किलोमीटर प्रतिदिन थी। आज यह 14.5 किलोमीटर प्रतिदिन है।’’

उन्होंने कहा कि सभी स्वीकृत रेलवे परियोजनाएं अगले पांच वर्ष में पूरी हो जाएंगी।

रेलवे में भर्ती के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा कि सरकार ने रेलवे में रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती कैलेंडर तैयार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘चार तिमाहियों को रोजगार की एक विशेष श्रेणी से जोड़ा गया है। पहली तिमाही अर्थात जनवरी से मार्च को लोको पायलट की भर्ती के लिए निर्धारित किया गया है, दूसरी तिमाही तकनीशियन और जूनियर इंजीनियर को नियुक्त करने के लिए, तीसरी तिमाही गैर-तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए और चौथी तिमाही लेवल-1 अधिकारियों के लिए निर्धारित की गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी