देश की खबरें | कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह हो सकती है बर्फबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे लोगों का बर्फबारी का लंबे समय का इंतजार खत्म हो जाएगा। मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 18 जनवरी कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे लोगों का बर्फबारी का लंबे समय का इंतजार खत्म हो जाएगा। मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने बताया कि 24 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने और शनिवार शाम को आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 26 से 28 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मॉडल के संकेतों के अनुसार 29 से 31 जनवरी तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

कश्मीर में शुष्क मौसम और बगैर बर्फ वाली सर्दी के कारण रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड हो रही है। वहीं, दिन समान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्म है।

कश्मीर वर्तमान में 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ एक फारसी शब्द है, जिसका अर्थ है 'भीषण सर्दी'। यह 40 दिनों की अवधि होती है। इस दौरान क्षेत्र में शीतलहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है, जिससे जल निकाय और पाइपों के पानी तक जम जाते हैं।

इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है।

चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत 21 दिसंबर से होती है और 31 जनवरी को यह समाप्त होगा। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10 दिनों का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर रहता है। इस दौरान शीतलहर जारी रहती है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस से कम है।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी