विदेश की खबरें | ओमीक्रॉन का प्रसार रोकने के लिए ब्रिटेन में हो सकता है लॉकडाउन: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन सरकार कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के प्रसार की गति को थामने के लिए क्रिसमस के बाद दो सप्ताह के लॉकडाउन की योजना बना रही है। मीडिया में शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

लंदन, 18 दिसंबर ब्रिटेन सरकार कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के प्रसार की गति को थामने के लिए क्रिसमस के बाद दो सप्ताह के लॉकडाउन की योजना बना रही है। मीडिया में शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

द टाइम्स के अनुसार, मसौदा नियम तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें कामकाज के अपवाद को छोड़कर बंद कमरे के अंदर बैठक करने पर प्रतिबंध और पब और रेस्तरां को आउटडोर सर्विस तक सीमित करने की योजना शामिल है।

द फाइनेंशियल टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के समक्ष तथाकथित प्लान सी के तहत कई विकल्प प्रस्तुत किये गये हैं, जिनमें ‘हल्के प्रतिबंध से लेकर लॉकडाउन तक शामिल हैं।

आपातकालीन स्थिति के लिए ब्रिटिश सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह से लीक हुए ब्योरे से खुलासा हुआ है कि वैज्ञानिकों ने मंत्रियों को चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रबंधनीय स्तरों के दायरों में अस्पताल में भर्ती करने के मामले में बहुत जल्द सख्त कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। ब्योरे की प्रति बीबीसी को प्राप्त हुई है।

फिर से लॉकडाउन प्रतिबंधों की रिपोर्ट उस वक्त आयी है, जब ब्रिटेन में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के रिकॉर्ड 93,045 मामले सामने आए, जो बृहस्पतिवार को सामने आये 88,376 मामलों से 4,669 अधिक हैं।

यद्यपि डेल्टा स्वरूप देश के अधिकांश हिस्सों में फैला है, लेकिन ओमीक्रॉन संक्रमण के मामले लंदन और स्कॉटलैंड में तेजी से बढ़े हैं।

लंदन के अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में 28.6 प्रतिशत बढ़कर 1,534 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट