देश की खबरें | ओलंपिक को लेकर अनिश्चितता से बेचैनी है लेकिन खेल होने की उम्मीद : नीरज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक के जुलाई अगस्त में होने को लेकर अटकलों का दौर जारी है।कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि खेल रद्द होंगे जबकि आयोजक, जापान सरकार और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का कहना है कि खेल समय पर होंगे ।

तोक्यो ओलंपिक के जुलाई अगस्त में होने को लेकर अटकलों का दौर जारी है।कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि खेल रद्द होंगे जबकि आयोजक, जापान सरकार और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का कहना है कि खेल समय पर होंगे ।

नीरज ने पत्रकारों से आनलाइन बातचीत में कहा ,‘‘ बेचैनी तो है । अगर ओलंपिक होते हैं तो लक्ष्य स्पष्ट है । मैं अपना शत प्रतिशत दूंगा । लेकिन अगर नहीं होते हैं तो रणनीति बदलनी होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कई बार मन में ख्याल आता है कि हम इतनी मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन अगर खेल हुए ही नहीं तो ।’’

नीरज इन दिनों भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं ।उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बस उम्मीद करता हूं कि सब कुछ सकारात्मक हो और तोक्यो ओलंपिक का आयोजन हो ।’’

कोरोना काल से पहले ही ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके नीरज का यह पहला ओलंपिक होगा ।

भााषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\