देश की खबरें | इस्तीफे को लेकर केवल अटकलें है, कोई फैसला नहीं किया गया: मणिपुर के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि उनके, उनके कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों द्वारा इस्तीफे दिए जाने की बातें ‘‘सिर्फ अटकलें हैं’’ और उन्होंने इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया है।

इंफाल, 21 जनवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि उनके, उनके कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों द्वारा इस्तीफे दिए जाने की बातें ‘‘सिर्फ अटकलें हैं’’ और उन्होंने इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया है।

सिंह की यह टिप्पणी शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ‘रिपोर्ट’ के मद्देनजर आई, जिसमें कहा गया है कि सिंह ने अपने कैबिनेट सहयोगियों एवं विधायकों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के समक्ष राज्य से जुड़ी मांग उठाने का संकल्प लिया है और चेतावनी दी है कि यदि इन मामलों को सुलझाया नहीं गया तो वे सभी इस्तीफा दे देंगे।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस्तीफे के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है और मामले पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।’’

उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हमें अपने लोगों और राज्य की रक्षा के लिए ठोस निर्णय लेना होगा। हम प्रशासन किसे सौंपेंगे। हमें इस बारे में भी सोचना होगा।’’

सिंह ने कहा, ‘‘खासकर इस मामले में, हमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमें निहित स्वार्थों की आवाज नहीं सुननी चाहिए... हम सोच रहे हैं कि स्थिति क्या होगी। हम मुख्य रूप से लोगों के जीवन को लेकर चिंतित हैं। हम जिम्मेदारी किसे सौंपेंगे? हम इस पर गहराई से चर्चा कर रहे हैं। हम इस्तीफा दे भी सकते हैं या नहीं भी दे सकते लेकिन हम इस मामले को लेकर गंभीर हैं।’’

राज्य में हाल में हुई हिंसा से जुड़े सवालों के जवाब में सिंह ने कहा, ‘‘हाओतक और निंगथौखोंग में चार-चार आम लोगों की हत्या की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। यह एक कायरतापूर्ण कृत्य है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू