देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में भाजपा की सात साल की सरकार में कानून का राज जैसा कुछ भी नहीं : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात साल की सरकार में कानून का राज जैसा कुछ भी नहीं रह गया है।

लखनऊ, 27 जून समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात साल की सरकार में कानून का राज जैसा कुछ भी नहीं रह गया है।

सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में यादव के हवाले से कहा गया, ‘‘उत्तर प्रदेश में सात साल की भाजपा सरकार में कानून का राज जैसा कुछ भी नहीं रह गया है।''

सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस बल को आधुनिक बनाने का दावा भले ही करें, पर हकीकत में यह दिखावे से अधिक कुछ नहीं।

इसके पहले बृहस्पतिवार सुबह योगी आदित्‍यनाथ ने यहां अपने सरकारी आवास पर 'यूपी-112' द्वितीय चरण के तहत आधुनिक पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि सुशासन की पहली शर्त कानून का राज है और इसके लिए सुरक्षा एवं संरक्षा का बेहतर वातावरण होना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘सुरक्षा का वातावरण राज्य का दायित्व है और हमारी पुलिस इसका बखूबी निर्वहन करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सात वर्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस ने देश के अंदर न केवल अपनी नयी पहचान बनाई है, बल्कि उत्तर प्रदेश को भी नयी पहचान दिलाने में महती भूमिका का निर्वहन किया है।’’

अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि जिस भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के समय अत्याधुनिक ‘पुलिस रिस्पांस सिस्टम’ को बदले की भावना से ध्वस्त कर दिया उससे पुलिस बल को तकनीकी रूप से स्मार्ट, दक्ष एवं सक्षम बनाने की क्या उम्मीद की जा सकती है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का अपराध नियंत्रण का दावा झूठा साबित हो चुका है और भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

उन्होंने आरोप लगाया, ''भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है, अपराधी बेलगाम है, दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं, अराजकता चरम पर हैं।''

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है तथा उसके कार्यकर्ता और नेता अराजकता पर उतारू हैं।

यादव ने कहा कि पुलिस जनता की रक्षक के बजाय भक्षक बन गयी है, निर्दोषों को प्रताड़ित किया जा रहा है, थाने में मौतें हो रही है एवं अपराधी और भाजपाई कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें