देश की खबरें | राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।’’

जयपुर, 22 अगस्त कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।’’

डोटासरा कांग्रेस की ओर से जयपुर में आयोजित ‘अदाणी महाघोटाले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन’ को संबोधित कर रहे थे।

डोटासरा ने कहा, ‘‘राजस्थान में सरकार नाम की चीज नहीं रह गई... एक ही बात कही जाती है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों की जांच कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक सरकार जांच करें, गलत कार्य करने वालों को जेल में डाले, किन्तु मात्र भाषण से काम नहीं चलेगा, क्योंकि राजस्थान की जनता ने पांच साल सरकार चलाने का जिम्मा भाजपा के द्वारा किए गए वादों पर विश्वास कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में भी भाजपा सरकार की अजीब स्थिति है, मुख्यमंत्री की मंत्री नहीं मानते, मंत्रियों की विधायक नहीं सुन रहे, विधायकों की जनता नहीं मान रही।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समझ नहीं आ रहा है कि सरकार कौन चला रहा है, सरकार की सर और पांव का पता नहीं। अजीब स्थिति है कोई मंत्री इस्तीफा लिए घूम रहा है और डेढ़ माह से मुख्यमंत्री फैसला नहीं कर पा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकसभा के मध्यावधि चुनावों के लिए तैयार रहें क्योंकि अपने घोटालों के बोझ तले भाजपा सरकार कभी भी गिर सकती है।’’

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस यह धरना इसलिए दे रही है क्योंकि मोदी सरकार और शेयर बाजार का नियमन करने वाली संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की मिलीभगत से देश में महाघोटाला हुआ है।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सांसद व विधायकों सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\