ताजा खबरें | देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं: श्रम मंत्री

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘नेशनल करियर सर्विस पोर्टल’ पर उपलब्ध 19 लाख से अधिक रोजगार के अवसर का हवाला देते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा कि देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘नेशनल करियर सर्विस पोर्टल’ पर उपलब्ध 19 लाख से अधिक रोजगार के अवसर का हवाला देते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा कि देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने रोजगार सृजन के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और अब बेरोजगारी दर घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई है तथा भविष्य में इसके तीन प्रतिशत से नीचे आने की उम्मीद है।

मांडविया ने कहा, ‘‘जब किसी देश की अर्थव्यवस्था सात-आठ प्रतिशत की दर से आगे बढ़ती है तो यह उस समय बढ़ती है जब विनिर्माण क्षेत्र बढ़ता है, सेवा क्षेत्र बढ़ता है, क्रय शक्ति बढ़ती है। यह सब होता है तो रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। चिंता करने की बात नहीं है।’’

उनके मुताबिक, ‘नेशनल करियर सर्विस पोर्टल’ पर नियोक्ताओं ने 19 लाख रोजगार के अवसर पोस्ट कर रखे हैं जहां लोग आवेदन कर सकते हैं।

मंत्री का कहना था, ‘‘आपके परिवार में किसी को नौकरी चाहिए...अगर उनकी योग्यता होगी तो नौकरी मिलेगी। देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है।’’

मांडविया ने कहा, ‘‘पहले बेरोजगारी दर छह प्रतिशत थी। मोदी सरकार में रोजगार सृजन हुआ, कई योजनाएं चलाई गईं। आज बेरोजगारी दर 3.2 प्रतिशत है, भविष्य में तीन प्रतिशत से कम होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी