खेल की खबरें | इंग्लैंड की टीम के इस भारतीय टीम से हारने में कोई शर्म नहीं: हुसैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड को भारत से टेस्ट श्रृंखला हारने पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए क्योंकि कौशल के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता को देखते हुए रोहित शर्मा की टीम योग्य विजेता है।

लंदन, 26 फरवरी पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड को भारत से टेस्ट श्रृंखला हारने पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए क्योंकि कौशल के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता को देखते हुए रोहित शर्मा की टीम योग्य विजेता है।

इंग्लैंड को ‘बैजबॉल’ (हर हाल में आक्रामक होकर खेलने की रणनीति) रवैया अपनाने के बाद पहली बार टेस्ट श्रृंखला गंवानी पड़ी जब भारत ने उन्हें रांची में चौथे टेस्ट में पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली।

हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ पर लिखा, ‘‘जिस तरह से उन्होंने पूरी श्रृंखला में खेला है, उसके लिए भारत को श्रेय दिया जाना चाहिए। वे कुछ स्टार नामों के बिना खेल रहे हैं...विराट कोहली, इस मैच में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ऐसे लोगों की एक लंबी सूची है जो भारत के लिए नहीं खेल रहे और फिर भी वे प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। आपको भारत को श्रेय देना होगा, ना केवल उनके कौशल के लिए बल्कि एक और घरेलू श्रृंखला जीतने की मानसिक दृढ़ता के लिए भी।’’

इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘स्वदेश में उनका रिकॉर्ड शानदार है इसलिए इंग्लैंड का इस भारतीय टीम से हारना कोई शर्म की बात नहीं है।’’

कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद भारत 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहा जिसमें शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल क्रमश: 52 और 39 रन बनाकर नाबाद रहे। हुसैन ने इन दोनों की पारियों की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘शुभमन गिल ने अपना स्तर और धैर्य दिखाया जबकि ध्रुव जुरेल ने अपने द्वारा खेले गए दो मैचों में विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया।’’

इंग्लैंड के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि मेहमान टीम तीसरे दिन ही मैच हार गई थी।

हुसैन ने कहा, ‘‘पहली पारी के बाद भारत ने क्या पासा पलटा, वे ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव की वजह से इंग्लैंड के स्कोर के करीब पहुंच गए और फिर बेन स्टोक्स की टीम ने 35 रन पर सात विकेट गंवा दिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रविचंद्रन अश्विन पिछले मैच में एक दिन के लिए वहां नहीं थे लेकिन फिर भी उन्होंने उस मुकाबले को जीता। वह इस पूरे टेस्ट मैच के दौरान मौजूद थे, डटे रहे और दूसरी पारी में काफी शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट