देश की खबरें | उत्तर भारत में अगले पांच दिन शीतलहर की संभावना नहीं : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को शीतलहर का प्रकोप रहा जबकि अगले पांच दिन शीतलहर चलने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को शीतलहर का प्रकोप रहा जबकि अगले पांच दिन शीतलहर चलने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग और बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा।

उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के दूरदराज के हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना नहीं है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।’’

विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव से, 20 से 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, 23 जनवरी से 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू