खेल की खबरें | अब कोई दर्द नहीं है, ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में अभी समय है : मोहम्मद शमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन उन्होंने सोमवार को कहा कि उन्हें अब जरा भी दर्द महसूस नहीं हो रहा है और वह अगले महीने शुरू होने वाले आस्ट्रेलिया के दौरे के लिए अब भी दौड़ से बाहर नहीं हुए हैं।

गुरुग्राम, 21 अक्टूबर भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन उन्होंने सोमवार को कहा कि उन्हें अब जरा भी दर्द महसूस नहीं हो रहा है और वह अगले महीने शुरू होने वाले आस्ट्रेलिया के दौरे के लिए अब भी दौड़ से बाहर नहीं हुए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में समाप्त हुए भारत के शुरूआती टेस्ट के बाद उन्होंने नेट पर गेंदबाजी की। हालांकि कुछ दिन पहले कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया था कि उनके घुटने में सूजन है जिससे पिछले साल लगी टखने की चोट से उबरने के लिए चल रहा उनका ‘रिहैबिलिटेशन’ प्रभावित हुआ।

‘यूजेनिक्स हेयर साइंसेस’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस 34 साल के गेंदबाज ने अपनी क्रिकेट यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मैंने कल जिस तरह गेंदबाजी की, उससे मैं खुश हूं। मैं इससे पहले आधे ‘रन-अप’ से गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि मैं ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहता था। लेकिन कल मैंने पूरे ‘रन-अप’ से गेंदबाजी की। ’’

पर्थ में 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला का जिक्र करते हुए शमी ने कहा, ‘‘मुझे अब कोई दर्द नहीं है। हर कोई लंबे समय से सोच रहा है कि मैं ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए जा पाऊंगा या नहीं लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय है। ’’

रोहित ने कहा था कि वह फिटनेस के कारण शमी को महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए ले जाने के पक्ष में नहीं हैं।

शमी ने यह भी कहा कि वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य की टीम बंगाल के लिए कुछ मैच खेलना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिमाग में सिर्फ यही चीज सुनिश्चित करना है कि मैं फिट रहूं और ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए मैं कितना मजबूत रह सकता हूं। मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया में किस तरह के आक्रमण की जरूरत होती है। मुझे मैदान पर ज्यादा समय बिताना होगा। ’’

शमी ने कहा, ‘‘मैं इससे पहले कुछ रणजी मैच खेलना चाहता हूं। ’’

वह इस चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर को 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\