देश की खबरें | कोरोना का जब तक नया स्वरूप नहीं आता, तब तक चिंता करने की कोई जरूरत नहीं : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की स्थिति पर दिल्ली सरकार निगाह रख रही है और जब तक वायरस के नये स्वरूप का पता नहीं चल जाता तब तक मामले में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है । दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को यह बात कही ।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल कोविड-19 की स्थिति पर दिल्ली सरकार निगाह रख रही है और जब तक वायरस के नये स्वरूप का पता नहीं चल जाता तब तक मामले में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है । दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को यह बात कही ।

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुये दिल्ली में दैनिक मामलों में स्थिर वृद्धि और पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक होने की आशंकाओं को दूर करने की भी मांग की।

जैन ने कहा, ‘‘दिल्ली में रोज 100 से 200 की संख्या में दैनिक मामले सामने आ रहे हैं । हम अस्पताल में भर्ती होने वालों पर नजर रखे हुये हैं, और इसमें कमी आ रही है । अभी संक्रमण दर पर अधिक ध्यान नहीं देना चाहिये ।’’

स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में रविवार को कोविड के 141 नये मामले सामने आये और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी । राज्य में संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत पर पहुंच गयी है ।

मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब गुजरात में कोरोना वायरस के नये स्वरूप शी का पहला मामला सामने आया है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संबंध में चेतावनी देते हुये कहा था कि यह किसी भी स्वरूप से अधिक संक्रामक है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट